1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. BJP से जुड़े संगठनों से मोदी, शाह का समर्थन नहीं करने का अनुरोध करती हूं: ममता

BJP से जुड़े संगठनों से मोदी, शाह का समर्थन नहीं करने का अनुरोध करती हूं: ममता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2019 11:03 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 11:03 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा से जुड़े संगठनों से आम चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख अमित शाह का समर्थन नहीं करने की अपील की।

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

विशाखापत्तनम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा से जुड़े संगठनों से आम चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रमुख अमित शाह का समर्थन नहीं करने की अपील की।

चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में एक भी सीट नहीं मिलेगी और भगवा पार्टी 543 सदस्यीय लोकसभा में 125 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा से जुड़े संगठनों से मैं अनुरोध करना चाहती हूं कि अगर आप देश को प्यार करते हैं तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह का समर्थन मत कीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह खास चुनाव है। देश के लिए लड़ने वाले बहुत लोग नहीं हैं, कृपया चंद्रबाबू नायडू को वोट कीजिए। मोदी और शाह हर किसी पर धौंस जमा रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024