1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. छवि धूमिल करने के लिये केजरीवाल पर केस करूंगा : हंस राज हंस

छवि धूमिल करने के लिये केजरीवाल पर केस करूंगा : हंस राज हंस

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2019 04:59 pm IST,  Updated : May 03, 2019 04:59 pm IST

पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

Hans Raj Hans- India TV Hindi
Hans Raj Hans Image Source : ANI

नयी दिल्ली: पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। आप ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया था, इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। 

हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती है। अगर मैं धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह (मां) मुझे मार ही डालती।’’ हंस ने कहा कि वह केजरीवाल समेत आप नेताओं के आरोपों से बेहद आहत हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024