1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. गुजरात: सुरेंद्र नगर रैली के दौरान हार्दिक पटेल को मंच पर चढ़कर मारा थप्‍पड़, देखिए वीडियो

गुजरात: सुरेंद्र नगर रैली के दौरान हार्दिक पटेल को मंच पर चढ़कर मारा थप्‍पड़, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 11:26 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 12:54 pm IST

Hardik Patel Slapped: गुजरात के युवा नेता और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को एक जनसभा के दौरान थप्पड़ मारा गया।

Hardik- India TV Hindi
Hardik

सुरेंद्रनगर। गुजरात के युवा नेता और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को एक जनसभा के दौरान थप्‍पड़ मारा गया। हार्दिक शुक्रवार को राज्‍य की सुरेंद्र नगर लोक सभा सीट के लिए एक रैली में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकल कर एक शख्‍स उनके पास आया और उन्‍हें एक जोरदार थप्‍पड़ मार दिया। घटना के बाद भीड़ में शामिल समर्थकों ने तुरंत उस शख्‍स को पकड़ कर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोमा पटेल भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे। 

इस घटना के बाद हार्दिक पटेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है और थप्पड़ के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें मरवाना चाहती है।हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले का नाम तरुण गज्जर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024