1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्य प्रदेश में भाजपा से कांग्रेस के दोगुने आपराधिक उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में भाजपा से कांग्रेस के दोगुने आपराधिक उम्मीदवार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 07, 2018 06:49 am IST,  Updated : Nov 07, 2018 06:49 am IST

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा ने 22 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस में आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों का प्रतिशत 41 है।

मध्य प्रदेश में भाजपा से कांग्रेस के दोगुने आपराधिक उम्मीदवार- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में भाजपा से कांग्रेस के दोगुने आपराधिक उम्मीदवार

भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने का दौर जारी है। अभी तक जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए हैं, उनमें से भाजपा के उम्मीदवारों की तुलना में कांग्रेस के दोगुने ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर थानों में मामले दर्ज हैं। 

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने उम्मीदवारों द्वारा पेश किए गए हलफनामों का विश्लेषण कर मंगलवार को रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि भाजपा ने 177 और कांग्रेस ने 171 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया है। उनमें से भाजपा के 36 उम्मीदवारों पर मामले दर्ज हैं, वहीं कांग्रेस के 67 उम्मीदवारों पर केस दर्ज हैं। 

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा ने 22 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस में आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवारों का प्रतिशत 41 है। इसी तरह भाजपा ने 71 प्रतिशत और कांग्रेस ने 72 प्रतिशत करोड़ पति को मैदान में उतारा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024