1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्य प्रदेश: शिवभक्त और रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी

मध्य प्रदेश: शिवभक्त और रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 02:34 pm IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक धार्मिक शख्स के तौर पर मध्य प्रदेश में प्रचारित किए जाने की जुगत जारी है।

शिवभक्त और रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी- India TV Hindi
शिवभक्त और रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी

भोपाल/जबलपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक धार्मिक शख्स के तौर पर मध्य प्रदेश में प्रचारित किए जाने की जुगत जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें कभी शिवभक्त, तो कभी रामभक्त और अब नर्मदा भक्त के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। राहुल गांधी के जबलपुर में लगे पोस्टरों, होर्डिंग में उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया है। आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जबलपुर आ रहे हैं। वह यहां नर्मदा नदी के तट ग्वारीघाट भी जाने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के चलते यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के स्वागत में होर्डिंग और पोस्टर लगाए हैं। इन्हीं पोस्टरों में से कुछ में राहुल गांधी को नर्मदा भक्त बताया गया है। इससे पहले भोपाल में लगे होर्डिंग और पोस्टरों में राहुल को शिवभक्त बताया गया था। राहुल उस समय अमरनाथ की यात्रा से लौटे थे। भोपाल के बाद जब उनका चित्रकूट जाना हुआ तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामभक्त पंडित राहुल गांधी के पोस्टर लगाए थे। 

अब जबलपुर आ रहे हैं तो उन्हें नर्मदा भक्त बताया गया है। इन पोस्टरों के संबंध में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ’सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता, हम सब धर्मप्रेमी हैं। धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। जब हम मंदिर जाते है, तो भाजपा वालों के पेट में दर्द होता है। क्या उन्होंने धर्म का ठेका लिया हुआ है।’

वीडियो: शिवभक्त और रामभक्त के बाद अब नर्मदा भक्त हुए राहुल गांधी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024