1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Ghatkopar East Assembly Result: 53319 वोटों से जीते BJP के पराग शाह, कोई आसपास भी नहीं

Ghatkopar East Assembly Result: 53319 वोटों से जीते BJP के पराग शाह, कोई आसपास भी नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:09 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:28 pm IST

पिछले चुनावों में भी इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा था और अब एक बार फिर से भाजपा ने यहां जीत का परचम फहराया है।

Ghatkopar East assembly election results - India TV Hindi
Ghatkopar East assembly election results  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: घाटकोपर ईस्‍ट विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार पराग शाह ने बड़ी जीत हासिल की है। शुरुआती रुझान आने के साथ ही पराग शाह ने लीड करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी वैसे-वैसे ही पराग शाह और दूसरे उम्मीदवारों के वोटों का अंतर बढ़ता चला गया। सीट पर वोटों की गिनती पूरी होने के साथ ही पराग शाह ने 53319 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुबातिक, पराग शाह को कुल 72988 वोट मिले हैं जबकि नंबर दो पर रहे MNS उम्मीदवार सतीश सीताराम को 19686 वोट ही मिले हैं। बता दें कि यह सीट मुंबई सबअर्बन जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही मुंबई नार्थ ईस्‍ट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। इस सीट से बीजेपी ने पराग शाह, कांग्रेस ने मनीषा संपत राव सूर्यवंशी और MNS ने सतीश सीताराम को चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस के मनीषा संपत को 15731 वोट मिले हैं।

पिछले चुनावों में भी घाटकोपर ईस्‍ट विधानसभा सीट पर भाजपा का ही कब्‍जा रहा था। 2014 विधानसभा चुनावों में यहां से बीजेपी के दिग्‍गज नेता प्रकाश मेहता विधायक चुने गए थे। उन्होंने शिवसेना नेता जगदीश चौधरी को 40127 वोटों से करारी शिकस्‍त दी थी। प्रकाश मेहता इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। लेकिन, इस बार भाजपा ने उनका टिकट काटकर पराग शाह को दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024