1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Election 2019: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर Voter List में यूं चेक करें अपना नाम

Maharashtra Election 2019: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर Voter List में यूं चेक करें अपना नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2019 11:36 am IST,  Updated : Oct 21, 2019 11:36 am IST

मतदाता सूची में प्रत्येक उस व्यक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई होती है, जो पंजीकृत हैं और वोट दे सकते हैं।

Maharashtra Election 2019: How to find your name in electoral roll and locate polling booth | PTI Fi- India TV Hindi
Maharashtra Election 2019: How to find your name in electoral roll and locate polling booth | PTI File

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के तहत सोमवार को मतदान जारी है। लोग भारी उत्साह के साथ मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिन बाद 24 अक्टूबर को आ जाएंगे। इस बार सूबे में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रसे पार्टी गठबंधन के बीच है। इन चुनावों में कुल 8.9 करोड़ मतदाताओं के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र के 8.9 करोड़ मतदाताओं में से 4.6 करोड़ पुरुष और 4.2 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, 2,634 अन्य मतदाता भी हैं। यदि आप भी वोट डालने जा रहे हैं तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर कई जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। दरअसल, मतदाता सूची में प्रत्येक उस व्यक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई होती है, जो पंजीकृत हैं और वोट दे सकते हैं। वोटर लिस्ट में आपके जिले, पोलिंग बूथ और कई अन्य जरूरी सूचनाएं होती हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इस तरह खोजे अपना नाम 

  • सबसे पहले महाराष्ट्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceo.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर ‘Find Name In Voter List’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर आप अपना नाम 2 तरह से खोज सकते हैं। पहला तो अपने नाम से और दूसरा अपने आईडेंटिटी कार्ड क जरिए।
  • 'Name Wise' के ऑप्शन में अपना नाम ढूंढ़ने के लिए आपको इसके सामने बने बॉक्स पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद यहां 2 ऑप्शन आएंगे, जिनमें जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम होगा।
  • आपको इन दोनों विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने जिले/विधानसभा क्षेत्र का नाम, पहला नाम, आखिरी नाम और बीच का नाम, मैथ्स के आसान सवाल का जवाब (हर किसी के लिए अलग होगा) डालना होगा.
  • इसके बाद आपको ‘Search’ बटन पर क्लिक करना होगा। यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आपको फॉर्म नंबर 6 को भरना होगा।
  • आप इस लिस्ट में आईडी कार्ड के जरिए भी अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए आपको 'ID card wise' के सामने क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने 3 विकल्प आएंगे। पहला आपको अपना जिला चुनना होगा, आईडी कार्ड नंबर डालना होगा और मैथ्स के एक सवाल का जवाबदेना होगा।
  • इसके बाद Search बटन पर क्लिक करके आप अपना नाम देख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024