1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Mankhurd Shivaji Nagar Vidhan Sabha Result: सपा के अबु आजमी ने शिवसेना के विट्ठल गोविंद को 25601 वोटों से हराया

Mankhurd Shivaji Nagar Vidhan Sabha Result: सपा के अबु आजमी ने शिवसेना के विट्ठल गोविंद को 25601 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:48 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 06:17 pm IST

महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट पर शिवसेना के विट्ठल गोविंद लोकरे को समाजवादी पार्टी के अबु आजमी ने 25601 वोटों से हरा दिया।

Mankhurd Shivaji Nagar Vidhan Sabha Results- India TV Hindi
Mankhurd Shivaji Nagar Vidhan Sabha Results Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट पर शिवसेना के विट्ठल गोविंद लोकरे को समाजवादी पार्टी के अबु आजमी ने 25601 वोटों से हरा दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, अबु आजमी को 69036 जबकि विट्ठल गोविंद लोकरे को 43423 वोट मिले हैं। हालांकि, मतगणना शुरू होने के साथ ही कई हद तक परिणाम अबु आजमी के पक्ष में लगने लगा था क्योंकि वह शुरू से ही बड़ं अंतर से लीड कर रहे थे।

विट्ठल गोविंद लोकरे बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार हैं। वहीं अबु आजमी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अबु आजमी ने शिवसेना के सुरेश के. पाटिल 9937 वोटों से हराया था। अबु आजमी को कुल 41,719 वोट मिले थे जबकि सुरेश के. पाटिल को कुल 31,782 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के ए. यूसुफ को 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024