1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019: राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत खराब, सिर्फ एक सीट जीती

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019: राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत खराब, सिर्फ एक सीट जीती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 11:26 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 09:28 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत बेहद खराब है। राज्य में पार्टी एक-एक सीट को तरसती दिखी। पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत पाई है।

Raj Thackeray- India TV Hindi
Raj Thackeray

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत बेहद खराब है। राज्य में पार्टी एक-एक सीट को तरसती दिखी। पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत पाई है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच सीधा मुकाबला था। इन सबसे अगल MNS (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) भी चुनावी मैदान में थी।

लेकिन, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी MNS की हालत बेहद खराब रही। राज्य में पार्टी एक-एक सीट को तरसती दिखी। पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत पाने में कामयाब हो सकी है। MNS ने कल्याण ग्रामीण सीट पर जीत हासिल की है। यहां से MNS के उम्मीदवार प्रमोद रतन पाटिल 7154 वोटों से जीते हैं। प्रमोद रतन पाटिल को कुल 93819 वोट मिले हैं।

वहीं, अगर दूसरी पार्टियों की बात करें तो रात 9:20 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, महाराष्ट्र की 261 विधानसभा सीटों पर के नतीजे आ गए थे, जिनमें 96 सीटों पर भाजपा, 55 सीटों पर शिवसेना, 35 सीटों पर कांग्रेस, 49 सीटों पर NCP और 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली थी जबकि 9 सीटों पर भाजपा, 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर NCP, 1 सीट पर शिवसेना और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024