1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Vile Parle Vidhan Sabha Result: 58427 वोटों से जीते BJP के पराग अलवानी, कांग्रेस के जयंती जीवाभाई को हराया

Vile Parle Vidhan Sabha Result: 58427 वोटों से जीते BJP के पराग अलवानी, कांग्रेस के जयंती जीवाभाई को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:06 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 06:07 pm IST

साल 2014 में पहली बार विले पार्ले सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा था। बीजेपी के पराग अलवानी को 74,270 वोट मिले थे जबकि शिवसेना के शशिकांत गोविंद पाटकर को 41,835 वोट मिले थे।

Vile Parle assembly election results- India TV Hindi
Vile Parle assembly election results Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: विले पार्ले विधानसभा सीट पर परिणाम घोषित हो गया है। यहां कांग्रेस ने जयंती जीवाभाई सिरोया को हराते हुए भाजपा के पराग अलवानी ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा के पराग अलवानी ने मतगणना शुरू होने के साथ ही बढ़त बना ली थी। फिर जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी पराग अलवानी और जयंती जीवाभाई सिरोया के बीच वोटों का अंतर भी बढ़ता गया, जिसके बाद अंत में पराग अलवानी ने 58427 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा के पराग अलवानी को 84925 जबकि कांग्रेस ने जयंती जीवाभाई सिरोया को 26549 वोट मिले है। बता दें कि मुंबई सबअर्बन जिले का हिस्सा है जो कि मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में आता है। विले पार्ले विधानसभा का नाम यहां के दो मंदिरों के नाम पर पड़ा। एक मंदिर विर्लेश्वर है तो दूसरा पार्लेश्वर।

साल 2014 में पहली बार विले पार्ले सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा था। बीजेपी के पराग अलवानी को 74,270 वोट मिले थे जबकि शिवसेना के शशिकांत गोविंद पाटकर को 41,835 वोट मिले थे। जीत का अंतर 32,435 वोटों का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024