1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018
  4. मिजोरम: घोषणापत्र में BJP का वादा, एक रुपये प्रति किलोग्राम चावल और प्रत्येक बेघर परिवार को मकान

मिजोरम: घोषणापत्र में BJP का वादा, एक रुपये प्रति किलोग्राम चावल और प्रत्येक बेघर परिवार को मकान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 07:24 pm IST

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया कि प्रदेश की राजकीय भाषा मिजो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।

BJP manifesto for Mizoram: Mizo language to be added in...- India TV Hindi
BJP manifesto for Mizoram: Mizo language to be added in Eight Schedule

आइजोल: भाजपा ने मंगलवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया और वादा किया कि प्रदेश की राजकीय भाषा मिजो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।

पार्टी ने सरकार बनने पर एक रुपये प्रति किलोग्राम चावल, प्रत्येक बेघर परिवार को मकान और तीन साल के भीतर यातायात की समस्या से मुक्त आइजोल देने का तथा अगले छह महीने में हर मौसम में इस्तेमाल वाली गड्ढे मुक्त सड़कें देने का वादा किया।

भाजपा महासचिव राम माधव ने यहां घोषणापत्र जारी किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसे जारी करना था लेकिन वह आ नहीं सके।

भाजपा ने मिजोरम में अगले पांच साल में 50 हजार नौकरियां सृजित करने, दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण करने और कई नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने का भी वादा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Mizoram Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024