1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018
  4. Mizoram Assembly Elections 2018: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा, CM ललथनहवला दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Mizoram Assembly Elections 2018: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा, CM ललथनहवला दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2018 10:17 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 10:21 pm IST

विधानसभा चुनाव के लिए मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके बाद 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

congress- India TV Hindi
congress

आइजोल: मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ललथनहवला दो सीटों से लड़ेंगे।

ललथनहवला ने बृहस्पतिवार को आइजोल कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सात मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं मिला है, जबकि 12 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

ललथनहवला दो सीटों-सेरछिप और चंफाई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके बाद 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Mizoram Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024