1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक उपचुनाव: BJP ने जारी की 13 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

कर्नाटक उपचुनाव: BJP ने जारी की 13 प्रत्याशियों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 03:29 pm IST

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 13 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है...

BJP- India TV Hindi
BJP

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 13 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। पहली सूची के लिए भाजपा ने 13 बागी विधायकों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक आज बेंगलुरु में भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि 5 दिसंबर को कर्नटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है और 9 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक में अयोग्य करार दिए गए 17 बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस के इन सभी 17 बागी विधायकों को बीजेपी ने उपचुनाव की सियासी रणभूमि में उतारने की रणनीति बनाई है। 13 के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024