1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. अल्पेश ठाकोर की सीट से कांग्रेस ने रघुभाई देसाई को दिया टिकट, अल्पेश हो चुके हैं भाजपा में शामिल

अल्पेश ठाकोर की सीट से कांग्रेस ने रघुभाई देसाई को दिया टिकट, अल्पेश हो चुके हैं भाजपा में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 03:18 pm IST

अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा के पिछले चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस साल लोकसभा चुनावों से ठीक पहले अल्पेश ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

Alpesh Vs Raghubhai in Radhanpur Assembly by elections in Gujarat- India TV Hindi
Alpesh Vs Raghubhai in Radhanpur Assembly by elections in Gujarat Image Source :

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के उप चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अप्लेश ठाकुर की राधनपुर विधानसभा सीट से रघुभाई देसाई को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी की गई 2 प्रत्याशियों की लिस्ट में राधनपुर से रघुभाई देसाई और खेराली से बाबूजी उमाजी ठाकोर का नाम है। राधनपुर विधानसभा सीट से अल्पेश ठाकोर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, रविवार को भाजपा ने अल्पेश के नाम का ऐलान कर दिया था। 

अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा के पिछले चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस साल लोकसभा चुनावों से ठीक पहले अल्पेश ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।  बाद में अल्पेश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और अब भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024