हैदराबाद। लोकसभा चुनावों के साथ जिन 4 राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई है उनमें आंध्र प्रदेश अहम राज्य है, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है और इन सभी सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलगूदेशम पार्टी (TDP) को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने जबर्दस्त बढ़त बनाई है। इसके अलावा पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) को एक सीट पर बढ़त हासिल है। बीजेपी का यहां खाता भी नहीं खुला है। 2014 में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में TDP को जीत मिली थी, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP को 103 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी जबकि जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को 67 सीटों पर विजय मिली थी।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- AP Legislative Assembly Result: आंध्र में YSR कांग्रेस पार्टी की आंधी, 30 को CM की शपथ लेंगे जगन
AP Legislative Assembly Result: आंध्र में YSR कांग्रेस पार्टी की आंधी, 30 को CM की शपथ लेंगे जगन
Andhra Pradesh Legislative Assembly Results: 2014 में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में TDP को जीत मिली थी, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP को 103 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी
AP Legislative Assembly Results LIVE
-
11:18 PM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना के अनुसार रात 10:30 तक दलीय स्थिति: कुल सीटों की संख्या- 175, जनसेना एक सीट पर आगे, टीडीपी 13 सीटों पर आगे और 11 सीटों पर जीत दर्ज की। वाईएसआरसी 95 सीटों पर आगे और 55 सीटों पर जीत दर्ज की।
-
9:19 PM (IST) May 23, 2019
चुनाव समाप्त हो गए हैं, नतीजे आ गए हैं। लोकतंत्र में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनादेश को स्वीकार करें: चंद्रबाबू नायडू
-
7:24 PM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत की ओर स्पष्ट बहुमत मिलता देखने के बाद कई नौकरशाहों ने पार्टी अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी से तेदेपल्ली स्थित उनके आवास पर बृहस्पतिवार शाम में मुलाकात की।
-
5:29 PM (IST) May 23, 2019
विधानसभा चुनावों में भी चंद्रबाबू की पार्टी को करारी हार मिली है और जगनमोहन रेड्डी के आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
-
5:28 PM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगूदेशम पार्टी का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। YSR कांग्रेस पार्टी सूबे की सभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।
-
3:30 PM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के ताजा रुझानों के मुताबिक जगनमोहन रेड्डी की अगुवाई वाली YSR कांग्रेस 175 में से 149 सीटों पर आगे चल रही है।
-
1:29 PM (IST) May 23, 2019
YSR कांग्रेस पार्टी के नेता उमारेड्डी वेंकटेश्वरलू ने कहा, 30 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जगनमोहन रेड्डी।
-
12:43 PM (IST) May 23, 2019
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीडीपी एक बड़ी हार की तरफ बढ़ती दिख रही है।
-
11:39 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 143 सीटों पर YSR कांग्रेस और 28 सीटों पर टीडीपी आगे चल रही है। जनसेना पार्टी की बढ़त दो सीटों पर है।
-
10:06 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से 88 के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से YSR कांग्रेस 76 पर, टीडीपी 11 पर और जनसेना पार्टी 1 सीट पर आगे है।
-
9:42 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 सीटों पर YSR कांग्रेस और 5 पर टीडीपी आगे चल रही है।
-
9:28 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आए हैं जिनमें 8 पर YSR कांग्रेस एवं 2 पर टीडीपी आगे है।
-
8:01 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों की 175 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। आज हम दिनभर आपको ताजा रुझानों एवं नतीजों से अवगत कराते रहेंगे।
-
6:26 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के लिए संभावनाएं बेहतर नजर आती हैं। हालांकि चंद्रबाबू नायडू लगातार कह रहे हैं कि इन चुनावों में उनकी पार्टी की ही जीत होगी।
-
5:48 AM (IST) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली टीडीपी को सत्ता बरकरार रखने में मुश्किल हो सकती है। यहां बाजी जगनमोहन रेड्डी की अगुवाई वाली YSR कांग्रेस के हाथ लग सकती है।