1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब सरकार ने नहीं दी अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता के लिए इजाजत

पंजाब सरकार ने नहीं दी अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता के लिए इजाजत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2021 03:44 pm IST

कल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

Arvind Kejriwal's press conference Amarinder Singh office refuses permissionपंजाब सरकार ने नहीं दी अ- India TV Hindi
पंजाब सरकार ने नहीं दी अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता के लिए इजाजत Image Source : PTI

चंडीगढ़. पंजाब में अगले साल चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर अभी से पंजाब में जबरदस्त सियासत हो रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए हर प्रयास कर रही है। कल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस वार्ता करनी थी लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय ने इसकी अनुमति नहीं दी है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कल दोपहर 1 बजे होनी है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कैप्टन अनुमति दें या न दें।  हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रहेंगे। 

केजरीवाल ने आप के चुनाव जीतने पर पंजाब में मुफ्त बिजली देने का वादा किया

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी। अपने चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले आप नेता ने यह भी दावा किया कि पंजाब में महिलाएं महंगाई से बहुत नाराज हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’’ पंजाब में अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024