1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Assam Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी से 2000 वोटों से जीते

Assam Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी से 2000 वोटों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:29 am IST,  Updated : May 03, 2021 01:21 pm IST

Assam Election Laharighat seat Result: असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरी हो चुकी है। लहरीघाट सीट कांग्रेस के पास गयी है।

Assam Election Result: लहरीघाट में जिन्ना आगे या नज़र? पहला रुझान आया- India TV Hindi
Assam Election Result: लहरीघाट में जिन्ना आगे या नज़र? पहला रुझान आया Image Source : INDIA TV

Laharighat Seat Result: असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। लहरीघाट सीट पर   कांग्रेस गठबंधन से आसिफ मोहम्मद नजर जीते हैं। उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार को 2000 वोटों से हराया है।

इस विधानसभा पर मुख्यतया कांग्रेस का कब्जा रहा है। 2016 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ नजरुल इस्लाम जीते थे।। उन्हें कुल 57,904 वोट मिले थे। नजरूल इस्लाम ने AIUDF के  सिद्दिकी अहमद को हराया था। सिद्दिकी अहमद को कुल 52098 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर AGP के जादूमोनी पातर और चौथे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र नाथ विश्वास रहे थे।

आपको बता दें कि असम में इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प है। बीजेपी जहां  एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है, तो वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता छीनने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आपको बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुए हैं। 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग हुई। 1 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले गए थे जबकि  तीसरे और अंतिम चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024