Assam Vidhan Sabha Chunav Results: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा नजर असम विधानसभा चुनाव के परिणामों पर टिकी हैं। यहां पिछले पांच साल से बीजेपी सत्ता में है और लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि बीजेपी फिर से सत्ता पर काबिज होती है या फिर कांग्रेस गठबंधन को सफलता मिलती है। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 946 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। यहां सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी वाले गठबंधन के पक्ष में सरकार बनती नजर आ रही है।
लाइव टीवी