1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Assembly Election Result 2018: कांग्रेस को मिलती बढ़त पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा- बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह

Assembly Election Result 2018: कांग्रेस को मिलती बढ़त पर अखिलेश ने ली चुटकी, कहा- बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 12:04 pm IST

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे और इसके लिए उन्होंने ज़बर्दस्त चुनाव प्रचार भी किया था।

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के बाद पांच राज्यों से आ रहे शुरुआती रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, "जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह ...तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह..."

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे और इसके लिए उन्होंने ज़बर्दस्त चुनाव प्रचार भी किया था।

अभी तक मिले रुझानों में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशी अपने नज़दीकी उम्मीदवारों से कुछ आगे चल रहे हैं, मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में अगर किसी पार्टी को बहुमत न मिला तो सपा और बसपा किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024