1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ausgram Election Result: औसग्राम में टीएमसी ने 11 हजार वोटों से जीत दर्ज की

Ausgram Election Result: औसग्राम में टीएमसी ने 11 हजार वोटों से जीत दर्ज की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:09 am IST,  Updated : May 02, 2021 09:40 pm IST

Ausgram Seat Result: पिछले चुनाव में इस सीट पर अभेदानंद थंदेर ने टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल की थी। यहां उन्होंने नजदीकी मुकाबले में सीपीएम के बासुदेव मेटे को 6 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। टीएमसी के अभेदानंद थंदेर  

Ausgram Seat Chunav Result Kalita mazhi Abhedananda Tander BJP TMC West Bengal Election Result: औसग्- India TV Hindi
West Bengal Election Result: औसग्राम में नजदीकी मुकाबला, जानिए किसने बनाई बढ़त Image Source : INDIA TV

Ausgram Seat Result: पश्चिम बंगाल की औसग्राम सीट टीएमसी के खाते में गयी है। यहां से टीएमसी के अभेदानंद थंदेर ने बीजेपी की कलिता मांझी को 11815 वोटों से हराया। अभेदानंद थंदेर यहां से पिछली बार के विधायक है। औसग्राम विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले का हिस्सा है।

पिछले चुनाव में इस सीट पर अभेदानंद थंदेर ने टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल की थी। यहां उन्होंने नजदीकी मुकाबले में सीपीएम के बासुदेव मेटे को 6 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। बीजेपी इस चुनाव में महज 14,686 वोट ही हासिल कर पाई थी और तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2011 में इस सीट पर सीपीएम के बासुदेव मेटे को जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस पार्ट के चंचल कुमार मोंडल दूसरे नंबर पर रहे थे। सीपीएम को ये जीत 23 हजार वोटों के अंतर से मिली थी। साल 20111 से पहले के सात विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर सीपीएम का ही कब्जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024