1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Behala Purba Election Result: 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीती टीएमसी

Behala Purba Election Result: 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीती टीएमसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 12:00 pm IST,  Updated : May 03, 2021 01:58 pm IST

बात अगर पिछले विधानसभा चुनावो की करें तो साल 2016 में यहां टीएमसी के सोवन चटर्जी ने जीत दर्ज की थी। सोवन टीएसी सरकार में मंत्री भी रहे लेकिन चुनाव से पहले वो पाला बदलकर भाजपा में चले गए लेकिन इस सीट से टिकट ने दी जाने पर उन्होंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले ही उनके औ उनकी पत्नी रत्ना चटर्जी में मतभेद की खबरें सामने आईं।

West Bengal Election Result: बेहाला पूर्व में पायल सरकार करेंगी कमाल या रत्ना चटर्जी को मिलेगी जीत?- India TV Hindi
West Bengal Election Result Image Source : INDIA TV

Behala Purba Seat Result: पश्चिम बंगाल की बेहाला पूर्व विधानसभा सीट पर  टीएमसी जीत गयी है। बीजेपी की पायल सरकार को टीएमसी की रत्ना चटर्जी ने 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया हैं। रत्ना चटर्जी कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के पत्नी हैं। सोवन खुद भाजपा की टिकट के दावेदार थे लेकिन इस सीट पर भाजपा ने पायल सरकार को चुना। पायल सरकार एक बांग्ला अभिनेत्री हैं। इस सीट पर 57 फीसदी मतदाता महिलाएं हैं। CPI(M) की तरफ से इस सीट पर स्मिता हर चौधरी चुनाव लड़ रही हैं।

बात अगर पिछले विधानसभा चुनावो की करें तो साल 2016 में यहां टीएमसी के सोवन चटर्जी ने जीत दर्ज की थी। सोवन टीएसी सरकार में मंत्री भी रहे लेकिन चुनाव से पहले वो पाला बदलकर भाजपा में चले गए लेकिन इस सीट से टिकट ने दी जाने पर उन्होंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले ही उनके औ उनकी पत्नी रत्ना चटर्जी में मतभेद की खबरें सामने आईं। पिछले चुनाव में सोवन चटर्जी ने ये सीट 24294 वोटों के अंतर से जीती थी। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी यहां की लोकसभा सीट पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। बेहाला पूर्व कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर टीएमसी की माला रॉय ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीवार को 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

एक नजर रुझानों पर

West Bengal-Behala Purba
Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Payel Sarkar Bharatiya Janata Party 12640 0 12640 42.33
2 Ratna Chatterjee All India Trinamool Congress 13977 0 13977 46.81
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024