1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Belhar Vidhan sabha Chunav Results : RJD के रामदेव यादव 19231 वोटों से जीते

Belhar Vidhan sabha Chunav Results : RJD के रामदेव यादव 19231 वोटों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 08:49 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:48 pm IST

बेलहर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में डटे रहे 4 उम्मीदवारों में 2 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं । इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार लालधारी यादव और राजद प्रत्याशी रामदेव यादव के बीच था।

Belhar Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Belhar Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

03:46 PM RJD के रामदेव यादव 19231 वोटों से जीते

02:46 PM RJD के रामदेव यादव 74 हजार वोट के साथ जीत की ओर बढ़ते हुए

01:54 PM RJD के रामदेव यादव 60 हजार वोट के साथ जीत की ओर बढ़ते हुए, उनके पीछे अब JD(U) के लालधारी यादव है जिनके खाते में अभी तक 38 हजार ही वोट है।

01:20 PM RJD के रामदेव यादव 48332 वोट के साथ JD(U) के लालधारी यादव से आगे, दोनों के बीच 15 हजार वोट का अंतर।

12:35 PM RJD के रामदेव यादव 32219 वोट के साथ JD(U) के लालधारी यादव से आगे

12:18 AM RJD के रामदेव यादव 10256 वोट के अंतर के साथ JD(U) के लालधारी यादव से आगे

11:30 AM बिहार में लोकसभा की बेलहर पर RJD के रामदेव यादव 5754 वोट के अंतर के साथ JD(U) के लालधारी यादव से आगे चल रहे हैं। रामदेव के नाम इस समय 13918 वोट है जबकि लालधारी यावद के नाम 8164 वोट पड़े हैं।

एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर पर मतगणना हो रही है। बात बेलहर विधानसभा सीट की करें तो यहां से चुनावी मैदान में डटे रहे 4 उम्मीदवारों में 2 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू उम्मीदवार लालधारी यादव और राजद प्रत्याशी रामदेव यादव के बीच था।

बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर JD(U) ने जीत हासिल की थी। तब JD(U) प्रत्याशी गिरिधारी यादव को कुल 70348 (44.59 फीसदी) वोट मिले थे जबकि BJP के मनोज यादव को 54157 (34.32 फीसदी) वोट ही मिले थे। इस तरह से JD(U) नंबर एक और BJP नंबर दो रही थी। लेकिन, इस बार JD(U) का मुकाबला RJD से है जबकि 2015 चुनावों में भाजपा से था।

2015 विधानसभा चुनावों में बेलहर विधानसभा सीट से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। लेकिन अब उपचुनाव में यहां से सिर्फ चार ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर कुल 289906 वोटर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024