1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. "30 लाख परिवारों को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता", असम के लिए BJP का वादा

"30 लाख परिवारों को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता", असम के लिए BJP का वादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2021 11:10 am IST,  Updated : Mar 23, 2021 11:10 am IST

असम के लिए घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि पार्टी राज्य के 30 लाख गरीब परिवारों को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने...- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी ने असम के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है Image Source : BJP TWITTER

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है और घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने असम की जनता के लिए कई वादे किए हैं जिनमें सबसे अहम वादा हर महीने आर्थिक सहायता का है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। 

घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि पार्टी राज्य के 30 लाख गरीब परिवारों को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि ओरुंदोई योजना के तहत राज्य के गरीबों को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। 

घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने असम के लिए जो अन्य मुख्य बातें कही हैं वे इस तरह से हैं, ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से लोगों को बचाने और अतीरिक्त पानी को संरक्षित करने के लिए बड़ा रिजर्व बनाया जाएगा, 8वीं कक्षा तक की बच्चियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल, असम में परिसीमन को तेजी से पूरा किया जाएगा, 2 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगीं जिनमें 1 लाख नौकरियां 31 मार्च तक दिए जाने का लक्ष्य, 8 लाख नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में तैयार की जाएंगी, भूमिहीन लोगों को जमीनों के मालिकाना हक दिए जाएंगे। 

असम के लिए घोषणापत्र मं भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर असम के लिए 10 संकल्प जारी किए हैं जिनमें बाढ़ मुक्त असम, असम की महिलाओं का उत्थान, जनजातीय लोगों के हितों की रक्षा, असम के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कदम उठाए जाना, एनआरसी के जरिए असम के लोगों के हितों की रक्षा करना, परिसीमन के जरिए अमस के अधिकारों की रक्षा करना, असम को आत्मनिर्भर बनाना, असम को देश में नौकरियां देने वाला राज्य बनाना और असम के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024