पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी नेता और विधायक परिषद सदस्य संजय पासवान ने कहा है कि राज्य की जनता भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। संजय पासवान ने यह भी कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी सबसे मजबूत और सबसे सक्रिय पार्टी है। हालांकि संजय पासवान ने यह भी कहा है कि राज्य के बारे में जो भी प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी फैसला लेंगे उसे माना जाएगा लेकिन भाजपा अपने दम पर विधानसभा चुनाव जीतने में सक्षम है।
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और फिलहाल राज्य में जनता दल यूनाइटेड (JDU) तथा भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार है और JDU नेता नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री हैं। संजय पासवान का बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2019 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी, JDU और राम विलास पासवान की पार्टी LJP ने मिलकर चुनाव लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन JDU से बेहतर रहा था। भाजपा और JDU ने 17-17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और भाजपा के सभी 17 प्रत्याशियों की जीत हुई थी। लोकसभा चुनावों में जीत से उत्साहित बिहार भाजपा के नेता अब गठबंधन तोड़ अकेले अपने दम पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं।
संपादक की पसंद