1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी विधानसभा चुनाव 2022: BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुरेश खन्‍ना अध्यक्ष व बृजलाल उपाध्यक्ष बनाए गये

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुरेश खन्‍ना अध्यक्ष व बृजलाल उपाध्यक्ष बनाए गये

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 07:37 pm IST

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने रविवार को बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है और राज्‍य सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना को समिति का अध्यक्ष और राज्‍यसभा सदस्‍य व पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुरेश खन्‍ना अध्यक्ष व बृजलाल उपाध्यक्ष बनाए - India TV Hindi
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुरेश खन्‍ना अध्यक्ष व बृजलाल उपाध्यक्ष बनाए गये  Image Source : INDIA TV

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना को समिति का अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को बीजेपी ने आठ सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ बीजेपी के मेनिफेस्टो बनाने का काम शुरू हो गया है।

भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है और राज्‍य सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना को समिति का अध्यक्ष और राज्‍यसभा सदस्‍य व पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीक्षित ने बताया कि घोषणा पत्र समिति में सांसदगण राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, सीमा द्विवेदी व कांता कर्दम तथा पार्टी नेता पुष्कर मिश्रा और अतुल गर्ग को सदस्य नामित किया गया है। 

बताया जा रहा है कि मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य पार्टी सांसदों, विधायकों के साथ ही पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से भी बात करेंगे। बीजेपी के उत्तर प्रदेश के मीडिया इंचार्ज अभय सिंह ने बताया कि सांसद राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, सीमा द्विवेदी और कांता कर्दम के अलावा पुष्कर मिश्रा को कमेटी में शामिल किया गया है। इनके जिम्मे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र तैयार करने का काम होगा। 

सूत्रों के मुताबिक कमेटी के सदस्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उनसे चुनाव के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने से संबंधित फीडबैक लेंगे। इसके अलावा सूबे की जनता की उम्मीदों, सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज और महंगाई से जुड़े मद्दों पर बातचीत की जाएगी। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए दूसरी पार्टियों ने किस तरह के ऐलान किए हैं, उस पर भी नवगठित मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य चर्चा करने के बाद आलकमान को सूचित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024