1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM बघेल को UP विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM बघेल को UP विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2021 05:51 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 05:51 pm IST

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परविर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। 

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किय- India TV Hindi
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के CM बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली: छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परविर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कुछ महीने पहले बघेल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए भी इसी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था, हालांकि उस चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परविर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच बघेल की इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी वाद्रा उप्र में कांग्रेस की प्रभारी हैं। उधर, कांग्रेस ने नीरज पांडेय को एनएसयूआई की छत्तीसगढ़ इकाई और मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि 'माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है। बड़ी ज़िम्मेदारी है। पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024