1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए- किसे कहां से मिला टिकट

केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए- किसे कहां से मिला टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 07:13 pm IST

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

केरल चुनाव: कांग्रेस...- India TV Hindi
केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए- किसे कहां से मिला टिकट Image Source : PTI

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने वतकारा से सांसद के मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा सिर्फ इसी सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। 

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी केरल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने अभिनेता धर्माजन को कोझिकोड जिले की बालुस्सेरी सीट से उतारा है। पूर्व पर्यटन मंत्री ए पी अनिल कुमार वंदूर सीट से जबकि युवा कांग्रेस नेता शफी परमबिल पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। परमबिल का पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार और ‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन से होगा। 

इसी तरह, युवा नेताओं वी टी बलराम को त्रिथला से, ए एम रोहित को पोन्नानी से, डॉ सरीन पी को ओट्टापलम से और के एम अभिजीत को कोझिकोड उत्तर सीट से टिकट मिला है। कांग्रेस ने राज्य के लिए कुल 86 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं, सभी के नाम और उनके चुनाव लड़ने की विधानसभा सीट की जानकारी नीचे पढ़िए-

जानिए- किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : INDIATVजानिए- किसे कहां से मिला टिकट

जानिए- किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : INDIATVजानिए- किसे कहां से मिला टिकट

जानिए- किसे कहां से मिला टिकट
Image Source : INDIATVजानिए- किसे कहां से मिला टिकट

गौरतलब है कि इससे पहले 13 मार्च को कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दल केरल कांग्रेस (जोसेफ) धड़े ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी के अध्यक्ष पी जे जोसेफ थोडुपुझा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता मोनसे जोसेफ कडुथुरुथी सीट से, के फ्रांसिस जॉर्ज इडुक्की से जबकि थॉमस उन्नीदान इरिंजालाकुडा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यूडीएफ नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि गठबंधन में सीट बंटवारे के मुताबिक केरल कांग्रेस (जोसेफ) 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024