1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. जिन्ना के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस, भारत को तबाह कर देगी: शिवराज

जिन्ना के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस, भारत को तबाह कर देगी: शिवराज

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 02:46 pm IST

शिवराज चौहान ने विपक्षी दल के असम में एआईयूडीएफ, पश्चिम बंगाल में आईएसएफ और केरल में आईयूएमएल के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर नहीं चल रही। कांग्रेस और राहुल जिन्ना के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं और जिन्ना के कदम असम और भारत को तबाह कर देंगे।’’

Congress following Jinnah footsteps says Shivraj in Assam जिन्ना के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस,- India TV Hindi
जिन्ना के पदचिह्नों पर चल रही है कांग्रेस, भारत को तबाह कर देगी: शिवराज Image Source : PTI

नहरकटिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस महात्मा गांधी के बजाए ‘‘जिन्ना के पदचिह्नों’’ पर चल रही है और वह देश को ‘‘तबाह’’ कर देगी। भाजपा नेता ने असम में डिब्रूगढ़ जिले के नहरकटिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आजादी के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों में विकास कार्य करने में असफल रही है।

शिवराज चौहान ने विपक्षी दल के असम में एआईयूडीएफ, पश्चिम बंगाल में आईएसएफ और केरल में आईयूएमएल के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर नहीं चल रही। कांग्रेस और राहुल जिन्ना के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं और जिन्ना के कदम असम और भारत को तबाह कर देंगे।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को उत्तर और दक्षिण में ‘‘विभाजित कर’’ रहे हैं और वह असम में भी विभिन्न जनजातियों और समुदायों के बीच मतभेद पैदा करके इसी प्रकार की राजनीति कर रहे हैं। चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 55 साल असम में शासन संभाला, लेकिन उसने क्या दिया?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम को लचित बोरफुकन (अहोम योद्धा) की बहादुरी के कारण मुगल भी नहीं हरा सके, लेकिन (पूर्व प्रधानमंत्रियों) इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने राज्य को केवल घुसपैठ, हिंसा, आतंकवाद, विरोध प्रदर्शन, भूख और बेरोजगारी दी।’’ उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ‘‘इतिहास बन जाएगी’’। इस चुनावी रैली में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। नहरकटिया में 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। चौहान यहां भाजपा उम्मीदवार तरंगा गोगोई के लिए प्रचार कर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024