1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, BJP ने 18 के नाम किए फाइनल

तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, BJP ने 18 के नाम किए फाइनल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2021 11:42 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 11:54 pm IST

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम पर फाइनल मुहर लगा दी है।

तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, BJP ने 18 के नाम किए फाइनल- India TV Hindi
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, BJP ने 18 के नाम किए फाइनल Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम पर फाइनल मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने शनिवार की देर रात यह लिस्ट जारी की, जिसमें विधानसभा चुनाव के 21 उम्मीदवारों और लोकसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की जानकारी दी गई।

कांग्रेस की पूरी लिस्ट

तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
Image Source : INDIATVतमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन 18 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है, उनमें फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर का भी नाम है। खुशबू सुंदर को तमिलनाडु की थाउजेंड लाइट्स विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को शाम सात बजे से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। दो चरणों में होने वाली इस बैठक में चुनावी राज्यों के आगामी चरणों के उम्मीदवारों का नाम तय करने को लेकर मंथन हुआ। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। 

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर दिन में 11 से शाम 5 तक असम और पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की मीटिंग हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के घर कोर कमेटी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी रहे। पहली मीटिंग असम कोर कमेटी की हुई। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल, मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, असम चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। इस बैठक में असम में सौ से ज्यादा सीटें जीतने पर मंथन हुआ।

असम की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में तीसरे और चौथे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ। कोर कमेटी की मीटिंग के बाद शाम सात बजे से बीजेपी मुख्यालय पर शुरू हुई। पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024