1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 8500 उम्मीदवार और 1.74 लाख EVM मशीनें, कुछ घंटों का काउंटडाउन शुरू

8500 उम्मीदवार और 1.74 लाख EVM मशीनें, कुछ घंटों का काउंटडाउन शुरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 10, 2018 12:16 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 12:16 pm IST

मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 12 बजे तक कई राज्यों में नई सरकार को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। यानि 24 घंटे से भी कम का समय बचा है।

Countdown begins for vote counting of 5 states poll- India TV Hindi
Countdown begins for vote counting of 5 states poll

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर टिकी हैं। इन चुनावों में इस्तेमाल की गईं 1 लाख 74 हजार EVM में 8500 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत कैद है। मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 12 बजे तक कई राज्यों में नई सरकार को लेकर स्थिति साफ हो सकती है। यानि 24 घंटे से भी कम का समय बचा है।

इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के 670 अतिसुरक्षित कक्षों में रखी हैं। इन चुनावों में कुल 1 लाख 74 हजार 724 EVM का इस्तेमाल किया गया। सबसे ज्यादा 65 हजार 367 मशीनें मध्य प्रदेश में इस्तेमाल की गईं। कुल 8 हजार 500 उम्मीदवारों ने इन चुनावों में किस्मत आजमाई है जिसमें सबसे ज्यादा 2907 उम्मीदवार मध्य प्रदेश में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024