1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

असम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 08:11 pm IST

विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज़ बीजेपी के दो विधायकों ने पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इन दो विधायकों में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल और शिलादित्य देव शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भगवा दल के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिशें रची हैं। 

Denied poll tickets, 2 Assam BJP MLAs resign from party- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज़ बीजेपी के दो विधायकों ने पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज़ बीजेपी के दो विधायकों ने पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इन दो विधायकों में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल और शिलादित्य देव शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भगवा दल के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिशें रची हैं। इससे पहले बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री सुम रोंगहांग दीफू विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देकर रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बता दें कि बीजेपी ने असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज तीन और नामों की घोषणा की जिससे पहले दो चरणों में पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 74 हो गई है। 

होजई से बीजेपी के विवादास्पद निवर्तमान विधायक शिलादित्य देव की जगह रामकृष्ण घोष को टिकट दिया गया है। देव प्रवासी मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने और कई बार अपनी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ भी टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। टिकट नहीं दिए जाने के बाद देव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘अंतत: मुझे बीजेपी से निकाल बाहर किया गया है।’’ 

सिपाझार से बीजेपी के निवर्तमान विधायक बिनंदा सैकिया को भी टिकट नहीं दिया गया है और दारंग पूर्वी जिले की इस सीट से असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष परमानंद राजबोंगशी को उम्मीदवार बनाया गया है जो हाल में एजीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने हैलाकांडी से मिलन दास को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 2016 में सौम्यजीत दत्ता चौधरी एआईयूडीएफ के उम्मीदवार अनवर हुसैन लश्कर से 2608 वोटों से हार गए थे।

असम में प्रथम दो चरणों में 86 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है जिनमें से 74 पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है, जबकि अन्य सीट इसने अपनी सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद् (एजीपी) और यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के लिए छोड़ दी है। प्रथम चरण में भगवा दल के 22 निवर्तमान विधायक चुनाव लड़ेंगे, जबकि दूसरे चरण में नौ निवर्तमान विधायकों को उनकी सीटों पर टिकट दिया गया है। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने वाला है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024