1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गांधीनगर म्युनिसिपल के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट

गांधीनगर म्युनिसिपल के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2021 10:25 am IST,  Updated : Oct 03, 2021 10:27 am IST

गुजरात की गांधीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए आज वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं।

गांधीनगर म्युनिसिपल...- India TV Hindi
गांधीनगर म्युनिसिपल के लिए वोटिंग आज, PM मोदी की मां हीरा बेन ने डाला वोट Image Source : INDIA TV

गांधीनगर: गुजरात की गांधीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए आज वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के 11 वार्डों की 44 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, 5 अक्टूबर को वोटिंग के नतीजे आएंगे। इस चुनाव में 161 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 2 लाख 82 हज़ार से ज्यादा लोग मतदान करेंगे। इस बार मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। पहली बार गांधीनगर में त्रिकोणीय मुकाबला है।

पीएम मोदी की मां को सुरक्षाकर्मी और परिवार के लोग सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए और वहां पर हीराबेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024