1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव: बाइक से वोट देने पहुंचे ओवैसी, लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव: बाइक से वोट देने पहुंचे ओवैसी, लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2020 11:02 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 11:02 am IST

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी वोटिंग के लिए सुबह-सुबह बाइक से पहुंचे। बाइक पर ओवैसी अकेले ही आए थे।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव: बाइक से वोट देने पहुंचे ओवैसी, लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपी- India TV Hindi
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव: बाइक से वोट देने पहुंचे ओवैसी, लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की Image Source : INDIA TV

हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी वोटिंग के लिए सुबह-सुबह बाइक से पहुंचे। बाइक पर ओवैसी अकेले ही आए थे। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने हैदराबाद के लोगों से बड़े पैमाने पर वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के कम्पोजिट कल्चर के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग करें। उन्होंने अपील की कि शाम 6 बजे तक हैदराबाद का हर वोटर अपने घर से निकले और वोट डाले।

आपको बता दें कि इस चुनाव के लिए विधानसभा और संसदीय चुनाव की तरह प्रचार हुआ और कई राष्ट्रीय स्तर के नेता मैदान में उतरे। जीएचएमसी के 150 वार्ड के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह 9 बजे तक 4फीसदी वोटिंग की खबर है। इस चुनाव में कुल 74,44,260 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और कुल 1,122 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव तथा अभिनेता-नेता चिरंजीवी ने सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। किशन रेड्डी और रामा राव ने मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की। तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 48,000 मतदान कर्मियों और 52,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है । मुख्य राजनीतिक दलों और कोविड-19 महामारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की राय जानने के बाद आयोग ने मतपत्रों के जरिए चुनाव कराने का फैसला किया। महामारी के मद्देनजर आयोग ने विशेष इंतजाम भी किए हैं। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024