1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. जम्मू-कश्मीर ओपिनियन पोल: अभी हुए विस चुनाव तो PDP और कांग्रेस को नुकसान, NC को फायदा

जम्मू-कश्मीर ओपिनियन पोल: अभी हुए विस चुनाव तो PDP और कांग्रेस को नुकसान, NC को फायदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 22, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 08:13 pm IST

इंडिया टीवी ने आज एक ओपीनियन पोल जारी किया है जिसमें जम्मू-कश्मीर की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई है।

India TV opinion poll for Jammu Kashmir assembly elections lok sabha polls- India TV Hindi
India TV opinion poll for Jammu Kashmir assembly elections lok sabha polls

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद अब नए विधानसभा चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। कई राजनीतिक दलों ने तो बयान भी दे दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों के साथ वहां विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं। ऐसे में इंडिया टीवी ने आज एक ओपीनियन पोल जारी किया जिसमें जम्मू-कश्मीर की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई है। ओपिनियन पोल में बताया गया कि अगर राज्य में अभी विधानसभा चुनाव हो जाते हैं तो किसकी सरकार बनने की ज्यादा उम्मीद है। क्या भारतीय जनता पार्टी अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी, या फिर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर का ओपिनियन पोल-

  • J&K में कांग्रेस को 5 सीट के नुकसान का अनुमान, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 16 सीट के फायदे का अनुमान, महबूबा मुफ्ती को 12 सीट के नुकसान का अनुमान- सर्वे
  • आज चुनाव हुए तो जम्मू कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 31, कांग्रेस को 7, पीडीपी को 16 और अन्य पार्टियों को 10 सीटें मिलने की संभावना- सर्वे 
  • जम्मू-कश्मीर में 2014 में किस पार्टी को कितनी सीट?

jammu kashmir
jammu kashmir

  • जम्मू-कश्मीर में 2014 में किस पार्टी को कितने वोट?

jammu kashmir
jammu kashmir

  • आज चुनाव हुए तो जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 1 सीट का नुकसान, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 सीटों का फायदा, कांग्रेस को 1 लोकसभा सीट का फायदा- सर्वे 
  • इंडिया टीवी-CNX का ओपिनियन पोल: आज चुनाव हुए तो जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 2, कांग्रेस को 1, पीडीपी को 1 और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 सीटें मिल सकती हैं
  • जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024