1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: Hirekerur विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, 29067 वोटों से जीते बीसी पाटिल

Karnataka By Election Results 2019: Hirekerur विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, 29067 वोटों से जीते बीसी पाटिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 09:42 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 04:38 pm IST

Karnataka By Election Results 2019: हिरेकिरूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बी सी पाटिल ने जीत हासिल कर ली है। 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी हिरेकिरूर सीट से बी सी पाटिल ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे।

Karnataka By Election Results 2019- India TV Hindi
Karnataka By Election Results 2019 Image Source : INDIA TV

बेंगलुरू। Karnataka By Election Results 2019: हिरेकिरूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के बी सी पाटिल ने जीत हासिल कर ली है। 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी हिरेकिरूर सीट से बी सी पाटिल ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे। बता दें कि कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिनका आज परिणाम आया।

भाजपा प्रत्याशी बी सी पाटिल ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार बी बी हनुमंता को 29067 वोटों के अंतर से हराया है। बी सी पाटिल को कुल 85530 वोट जबकि बी बी हनुमंता को 56475 वोट मिले हैं। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो बी सी पाटिल को 58.99 और बी बी हनुमंता को 38.95 प्रतिशत वोट मिले। इस सीट पर कुल 145057 वोट डाले गए, जिसमें से 789 वोट नोटा पर पड़े।

पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी भाजपा 

हिरेकिरूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कांग्रेस के बगावत कर भाजपा में आए बी सी पाटिल को मैदान में उतारा था। जबकि 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बी सी पाटिल कांग्रेस के टिकर पर हिरेकिरूर सीट से चुनाव जीता था। जिसके बाद कर्नाटक में सत्ता का संकट आया और वह भाजपा के पाले में चले गए। अब इन उपचुनावों में भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि कांग्रेस ने इस बार यहां से बी बी हनुमंता को अपना प्रत्याशी बनाया है।

2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हिरेकिरूर सीट पर बी सी पाटिल जब कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे तो उन्हें 72461 वोट मिले थे और उन्होंने करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हराया था, उस समय भाजपा के प्रत्याशी उज्जनेश्वरा थे और उन्हें 71906 वोट मिले थे। उस समय जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी को सिर्फ 3597 वोट ही मिल सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024