1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Dharmadam Vidhan Sabha Chunav Result: पिनरई विजयन की बड़ी जीत, सी रघुनाथन को 50123 वोटों से हराया

Dharmadam Vidhan Sabha Chunav Result: पिनरई विजयन की बड़ी जीत, सी रघुनाथन को 50123 वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:09 am IST,  Updated : May 02, 2021 07:33 pm IST

Dharmadam Vidhan Sabha Chunav Result: केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हुई।

Dharmadam Seat Result- India TV Hindi
Dharmadam Seat Result Image Source : INDIA TV

Dharmadam Vidhan Sabha Chunav Result: केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हुई। यहां की धर्मादम विधानसभा सीट से सीपीएम के पिनरायी विजयन ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सी. रघुनाथन को करीब 50 हजार वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सीके पद्मनाभन तीसरे नंबर पर रहे हैं।

किसे कितने वोट मिले?

O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 C. K. Padmanabhan Bharatiya Janata Party 14352 271 14623 9.13
2 Pinarayi Vijayan Communist Party of India (Marxist) 92140 3382 95522 59.61
3 C. Raghunathan Indian National Congress 44089 1310 45399 28.33
4 Basheer Kannadiparamba SOCIAL DEMOCRATIC PARTY OF INDIA 2266 14 2280 1.42
5 Chovva Raghunathan Independent 136 1 137 0.09
6 Valayar Bhagyavathi Independent 1720 33 1753 1.09
7 C. P. Maharoof Independent 66 6 72 0.04
8 Vadi Harindran Independent 53 8 61 0.04
9 NOTA None of the Above 390 10 400 0.25
  Total   155212 5035 160247

 

2016 में यह निर्वाचन क्षेत्र सीपीएम द्वारा जीता गया था। सीपीएम ने यहां से पिनरई विजयन को उम्मीदवार बनाया था, जो चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2016 में पिनरई विजयन ने इस सीट पर कांग्रेस के मंबरम दिवाकरन को 36905 मतों के अंतर से हराया था। विजयन को 87,329 वोट मिले थे, जबकि मंबरम दिवाकरन के पक्ष में 50,424 वोट पड़े थे। वहीं 12,763 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहनन मन्नथरी तीसरे स्थान पर रहे थे।

केरल की धर्मादम विधानसभा सीट का गठन 2008 में हुआ था। जानकारी के मुताबिक धर्मादम में 1,89,166 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इसमें 87,467 पुरुष, 1,01,697 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 164 पोलिंग स्टेशन हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 85.57 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024