1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Palakkad Vidhan Sabha Chunav Result: कांग्रेस के शफी परंबिल ने BJP के ई. श्रीधरन को हराया

Palakkad Vidhan Sabha Chunav Result: कांग्रेस के शफी परंबिल ने BJP के ई. श्रीधरन को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 10:41 am IST,  Updated : May 02, 2021 08:01 pm IST

Palakkad Vidhan Sabha Chunav Result: केरल की पलक्कड विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शफी परंबिल ने बाजी मार ली है।

Palakkad Seat Result- India TV Hindi
Palakkad Seat Result Image Source : INDIA TV

Palakkad Vidhan Sabha Chunav Result: केरल की पलक्कड विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शफी परंबिल ने बाजी मार ली है। पूरे दिन करीब टक्कर चलने का बाद शाम को उन्होंने 3859 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के ई श्रीधरन चुनाव लड़ रहे थे, जो अपनी पार्टी को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। वह दूसरे नंबर पर रहे हैं।

किसे कितने वोट मिले?

O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Adv. C.P. PROMOD Communist Party of India (Marxist) 35622 811 36433 25.64
2 E.T.K. VALSAN Bahujan Samaj Party 348 11 359 0.25
3 E. SREEDHARAN Bharatiya Janata Party 49155 1065 50220 35.34
4 SHAFI PARAMBIL Indian National Congress 53080 999 54079 38.06
5 JAYAPRAKASH. J Samajwadi Forward Bloc 217 4 221 0.16
6 K. RAJESH Akhil Bharat Hindu Mahasabha 104 1 105 0.07
7 V. SACHIDANANDAN Independent 152 7 159 0.11
8 NOTA None of the Above 514 14 528 0.37
  Total   139192 2912 142104

 

2016 में हुए केरल विधानसभा चुनावों के दौरान पलक्कड सीट पर कांग्रेस के शफी परंबिल की जीत हुई थी। शफी परंबिल ने 7,403 वोटों के अंतर से माकपा उम्मीदवार केके दिवाकरन को हराया था। शफी परंबिल को 47,641 मतदाताओं ने वो दिया था, जबकि केके दिवाकरन के पक्ष में 40,238 वोट पड़े थे। वहीं 22,317 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सी उदयभास्कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

केरल की पलक्कड विधानसभा सीट पर 1996 और 2006 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम और 2001, 2011 और 2016 के चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पलक्कड विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,84,310 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें 89,851 पुरुष, 94,457 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 180 वोटिंग सेंटर हैं। पिछले चुनाव में यहां 77.01 फीसदी मतदान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024