Kerala Election Results Live: केरल विधानसभा चुनावों के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत मतगणना का काम जारी है। केरल में छह अप्रैल को वोटिंग हुई थी और अब राजनीतिक दलों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी कैबिनेट के 11 सदस्य, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम्मन चांडी, भाजपा के राज्य इकाई के प्रमुख के.सुरेंद्रन, ‘मेट्रोमैन’ ई.श्रीधरन और पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अलफोंस सहित 957 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी एक्जिट पोल और चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए जीत का अनुमान जताया गया है लेकिन विपक्षी यूडीएफ ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
लाइव टीवी