1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Krishnanagar Uttar Election Result: कृष्णनगर उत्तर में बीजेपी के मुकुल रॉय जीते

Krishnanagar Uttar Election Result: कृष्णनगर उत्तर में बीजेपी के मुकुल रॉय जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 09:43 am IST,  Updated : May 02, 2021 09:54 pm IST

Krishnanagar Uttar Seat Result: पिछले चुनाव में इस सीट पर टीएमसी ने चुनावी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2016 के चुनाव में यहां पर टीएमसी के मोहन जोदार ने कांग्रेस पार्टी के असीम कुमार साहा को करीब 13 हजार मतों से मात दी थी।

Krishnanagar Uttar Seat Chunav Result Mukul Roy Koushani Mukherjee West Bengal Election Result: कृष्- India TV Hindi
West Bengal Election Result: कृष्णनगर उत्तर में मतगणना शुरू, जानिए मुकुल रॉय आगे या पीछे Image Source : INDIA TV

Krishnanagar Uttar Seat Result: पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर उत्तर विधानसभा सीट पर मतों की गणना पूरी हो गई है। घोषित नतीजों के मुताबिक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मुकुल रॉय ने बढ़त बना ली है। यहां मुकुल रॉय का चुनावी मुकाबला टीएमसी की कौशानी मुखर्जी से था, जिसे उन्होने 35 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में आने वाली इस सीट पर भाजपा व टीएमसी दोनों ने ही अपने प्रत्याशी बदले हैं। यहां की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा हैं, जो संसद में अपनी आक्रामक भाषण शैली के लिए जानी जाती है।

पिछले चुनाव में इस सीट पर टीएमसी ने चुनावी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2016 के चुनाव में यहां पर टीएमसी के मोहन जोदार ने कांग्रेस पार्टी के असीम कुमार साहा को करीब 13 हजार मतों से मात दी थी। टीएमसी को साल 2016 के चुनाव में इस सीट पर 82,824 वोट मिले थे। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से टीएमसी के मोहन जोरदार ने करीब 35 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। 2011 से पहले इस सीट पर लगातार सात बार सीपीएम के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर लाल झंडा फहराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024