1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश में सीएम पर फंसा पेंच, ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज़, मनाने में जुटीं सोनिया गांधी

मध्य प्रदेश में सीएम पर फंसा पेंच, ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज़, मनाने में जुटीं सोनिया गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 04:43 pm IST

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक जोतिरादित्य सिंधिया नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम के तौर पर कमलनाथ का नाम लगभग तय होने से वे नाराज है।

Jyotiraditya scindia- India TV Hindi
Jyotiraditya scindia

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम के तौर पर कमलनाथ का नाम लगभग तय होने से वे नाराज है। कल इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भी उन्होंने बताया था कि वे सीएम के दावेदार हैं और  अंतिम फैसला राहुल गांधी लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के थोड़ी देर बाद राहुल गांधी अपने घर से बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद सोनिया गांधी राहुल गांधी के घर पहुंची और उनकी सिंधिया से मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ज्योतिरादित्य को मनाने की कोशिश कर रही हैं।

आपको बता दें कि कल शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ था कि सीएम पद पर अंतिम फैसला राहुल गांधी लेंगे। सूत्रों के मुताबिक विधायकों की तरफ से कमलनाथ के नाम पर सर्वसम्मति बनी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा था जिसपर दिग्विजय सिंह ने सहमति जताई थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024