1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. रैलियों का 'सुपर संडे', महाराष्ट्र में गरजेंगे PM मोदी और राहुल गांधी

रैलियों का 'सुपर संडे', महाराष्ट्र में गरजेंगे PM मोदी और राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2019 08:35 am IST,  Updated : Oct 13, 2019 11:36 am IST

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियां ही हर मोर्चे पर खुद को मजबूत करने और लोगों को अपने साथ जोड़ने की जुगत में लगी हुई हैं।

महाराष्ट्र में गरजेंगे PM मोदी और राहुल गांधी- India TV Hindi
महाराष्ट्र में गरजेंगे PM मोदी और राहुल गांधी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियां ही हर मोर्चे पर खुद को मजबूत करने और लोगों को अपने साथ जोड़ने की जुगत में लगी हुई हैं। अगर बात महाराष्ट्र की करें, तो आज एक तरफ यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों को संबोधित करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी भी आज यहां रैलियां करेंगे। 

महाराष्ट्र में पीएम मोदी करेंगे दो रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। राजग हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के अधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे।’’

राहुल गांधी करेंगे 3 रैलियां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित कर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी आज दोपहर बाद असुआ (लातूर) में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपनी बात रखेंगे।

21 अक्टूबर को होना है मतदान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को दोनों ही राज्यों के चुनावों का परिणाम जारी होना है। ऐसे में समय की कमी को देखते हुए दोनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में जान फूंकनी शुरू कर दी है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024