1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस करेगी मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी बैठक

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस करेगी मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Oct 22, 2021 12:23 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल (शनिवार) शाम 6 बजे पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस सीईसी (कांंग्रेस कार्य समिति) की बैठक होगी। 

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस करेगी मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी बैठक- India TV Hindi
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस करेगी मंथन, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी बैठक Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। अगले साल यानी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल (शनिवार) शाम 6 बजे पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस सीईसी (कांंग्रेस कार्य समिति) की बैठक होगी। 

बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया था कि "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नियुक्तियां

उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दिनेश कुमार सिंह को संगठन का महासचिव बनाया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई में 12 और महासचिव और 11 सचिवों को भी नियुक्त किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मोनिंदर सूद वाल्मीकि, अरशद अली गुड्डू, जय करण वर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, शरद मिश्रा, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र निषाद और अभिषेक पटेल को महासचिव नियुक्त किया गया है। कामेश रतन, प्रवीण चौधरी, ले कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, प्रतिभा अटल पाल, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद और सचिन त्रिवेदी को सचिव नियुक्त किया गया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024