1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Asansol Dakshin Vidhan Sabha Chunav Result: अग्निमित्र पॉल आगे या सयानी घोष? देखें आसनसोल दक्षिण सीट का ताजा रुझान

Asansol Dakshin Vidhan Sabha Chunav Result: अग्निमित्र पॉल आगे या सयानी घोष? देखें आसनसोल दक्षिण सीट का ताजा रुझान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:43 am IST,  Updated : May 02, 2021 03:55 pm IST

Asansol Dakshin Vidhan Sabha Chunav Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है और इस सीट के ताजा रुझान आ रहे हैं।

Asansol Dakshin Seat Result- India TV Hindi
Asansol Dakshin Seat Result Image Source : INDIA TV

Asansol Dakshin Vidhan Sabha Chunav Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है और इस सीट का पहला रुझान सामने आ चुका है। यहां सत्ताधारी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। बंगाल की सत्ता को देखते हुए आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट काफी अहम मानी जा रही है। इस सीट पर टीएमसी की सयानी घोष चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें टक्कर दे रही हैं भारतीय जनता पार्टी के अग्निमित्र पॉल।

ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्र पॉल ने बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी के अग्निमित्र पॉल को 12672 वोट मिले जबकि TMC की सयानी घोष को 12005 वोट मिले। 

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट पर टीएमसी के तपस बनर्जी की जीत हुई थी। तपस बनर्जी ने CPI-M के हेमंत प्रभाकर को 14,283 वोटों से हरा दिया था। तपस बनर्जी को 71,515 वोट मिले थे तो हेमंत प्रभाकर को 57,232 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, बीजेपी के कर्नल दीपतांसु चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 49,199 वोट मिले थे।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आती है। 2016 में आसनसोल दक्षिण में कुल 39 प्रतिशत वोट पड़े। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट आसनसोल के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं बाबुल सुप्रियो, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के श्रीमती देव वर्मा (मून मून सेन) को 197637 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024