1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Kandi Vidhan Sabha Chunav Results: कंडी सीट से टीएमसी के अपूर्व सरकार की हुई जीत

Kandi Vidhan Sabha Chunav Results: कंडी सीट से टीएमसी के अपूर्व सरकार की हुई जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:33 am IST,  Updated : May 02, 2021 10:13 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज परिणाम सामने आ गया है। कंडी सीट से टीएमसी के अपूर्व सरकार की जीत हुई है।

West Bengal Election Result: कांडी में गौतम रॉय आगे या अपूर्वा सरकार? पहला रूझान आया- India TV Hindi
West Bengal Election Result: कांडी में गौतम रॉय आगे या अपूर्वा सरकार? पहला रूझान आया Image Source : INDIA TV

Kandi Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों का परिणाम घोषित हो गया है।कंडी सीट पर ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस अपूर्व सरकार 38080 वोटों से विजयी हुई हैं। 

ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस अपूर्व सरकार को  कुल 94594  वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के गौतम रॉय को 56625 वोट मिले।

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अपूर्व सरकार ने 20,780 वोटों के अंतर से तृणमूल कांग्रेस के सांतनु सेन को हराया था।  अपूर्व सरकार को 81,723 वोट और तृणमूल के प्रत्याशी को 60,943 वोट मिले थे। वहीं 9,317 वोटों के साथ बीजेपी के उम्मीदवार विनय भूषण दास तीसरे नंबर पर रहे थे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने तीन दशक से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज वामदलों का सफाया कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोबारा टीएमसी को बंगाल की जनता ने पूर्ण बहुमत से जिताया। वहीं 2016 के विधानसभा चुनावों में कुछ खास असर नहीं कर पाने वाली बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 में से 18 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को बीजेपी से सिर्फ चार ज्यादा यानी 22 सीट मिलीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024