1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Kolkata Port Vidhan Sabha Chunav Result: कोलकाता पोर्ट से टीएमसी के फिरहाद हाकिम जीते

Kolkata Port Vidhan Sabha Chunav Result: कोलकाता पोर्ट से टीएमसी के फिरहाद हाकिम जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 10:14 am IST,  Updated : May 02, 2021 10:15 pm IST

Kolkata Port Vidhan Sabha Chunav Result: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर टीएमसी ने वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उनके और दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के अवध किशोर गुप्ता के बीच टक्कर मानी जा रही थी लेकिन वोटों की गिनती के साथ ही यह मामला एक तरफा हो गया।

West Bengal Election Result: कोलकाता...- India TV Hindi
West Bengal Election Result: कोलकाता पोर्ट में टीएमसी जीतेगी या खिलेगा कमल? जानिए हर अपडेट Image Source : INDIA TV

Kolkata Port Seat Result: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर टीएमसी ने वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उनके और दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के अवध किशोर गुप्ता के बीच टक्कर मानी जा रही थी लेकिन वोटों की गिनती के साथ ही यह मामला एक तरफा हो गया। फिरहाद हाकिम ने अवध किशोर गुप्ता को 68554 वोटों से हराया है। फिरहाद हाकिम को 105543 वोट मिले जबकि अवध किशोर गुप्ता को 36989 वोट मिले हैं।

बात अगर पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो साल 2016 में यहां से जीत दर्ज करने वाले फिरहाद हाकिम को कुल 73 हजार 459 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार राकेश सिंह को 46 हजार 911 मतों से संतोष करना पड़ा था। बीजेपी के अवध किशोर गुप्ता 11 हजार 700 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024