1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Minakhan Vidhan Sabha Chunav Results: मीनाखान सीट से TMC की ऊषा रानी मन्ड्ल जीतीं

Minakhan Vidhan Sabha Chunav Results: मीनाखान सीट से TMC की ऊषा रानी मन्ड्ल जीतीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 08:19 am IST,  Updated : May 02, 2021 10:24 pm IST

Minakhan Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों का रिजल्ट आ गया है। मीखान सीट से टीएमसी की ऊषा रानी मन्ड्ल भारी मतों से विजयी हुई है। 

West Bengal Election Result:मिनाखान विधानसभा सीट पर कौन आगे, बीजेपी या टीएमसी? जानिए पल-पल का अपडेट- India TV Hindi
West Bengal Election Result:मिनाखान विधानसभा सीट पर कौन आगे, बीजेपी या टीएमसी? जानिए पल-पल का अपडेट Image Source : INDIA TV

Minakhan Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों का रिजल्ट आ गया है। मीखान सीट से टीएमसी की ऊषा रानी मन्ड्ल भारी मतों से विजयी हुई है। उन्होंने  भारतीय जनता पार्टी के जयंत मंडल को 55830 मतों से हराया।

आपको बता दें,  टीएमसी  की ऊषा रानी मन्ड्ल को कुछ109471 वोट मिले हैं। वहीं   भारतीय जनता पार्टी के जयंत मंडल को 53839 वोट मिले। 

वर्ष 2016 में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2016 में मिनाखान में कुल 89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। टीएमसी की उषा रानी मंडल ने सीपीएम के के दीनबंधु मंडल को 42598 वोटों के अंतर से हराया था।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने तीन दशक से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज वामदलों का सफाया कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोबारा टीएमसी को बंगाल की जनता ने पूर्ण बहुमत से जिताया। वहीं 2016 के विधानसभा चुनावों में कुछ खास असर नहीं कर पाने वाली बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 में से 18 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को बीजेपी से सिर्फ चार ज्यादा यानी 22 सीट मिलीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024