1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Rejinagar Vidhan Sabha Chunav Results: रेजीनगर सीट से TMC के रबिउल आलम चौधुरी हुए विजयी

Rejinagar Vidhan Sabha Chunav Results: रेजीनगर सीट से TMC के रबिउल आलम चौधुरी हुए विजयी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:24 am IST,  Updated : May 02, 2021 09:19 pm IST

Rejinagar Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज परिणाम घोषित हो गया है। 

Rejinagar Seat Result- India TV Hindi
Rejinagar Seat Result Image Source : INDIA TV

Rejinagar Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज परिणाम घोषित हो गया है।  रेजीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के अरबिन्द बिश्वास को हराकर टीमएसी के  रबीउल आलम चौधुरी विजयी हुई है। उन्होंने बीजेपी नेता को 68268 मतों से हराया है।

भारतीय जनता पार्टी के अरबिन्द बिश्वास को 49611 वोट मिले हैं। तो वहीं ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस के रबीउल आलम चौधुरी को 117625 वोट मिले है।

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान रेजीनगर सीट पर कांग्रेस के रबिउल आलम चौधरी की जीत हुई थी। रबिउल आलम चौधरी ने 5,560 वोटों के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार हुमायूं कबीर को हराया था। रबिउल आलम चौधरी को 79,770 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में 74,210 वोट आए थे। वहीं 14,631 वोटों के साथ टीएमसी की उम्मीदवार बेगम सिद्दीकी तीसरे नंबर पर रही थीं।

रेजीनगर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आती है। 2016 में रीजीनगर में कुल 43 प्रतिशत वोट पड़े। रेजीनगर विधानसभा सीट बरहाम्पुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अधीर रंजन चौधरी, जो इंडियन नेशनल कांग्रेस से हैं। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के अपूर्वा सरकार को 80696 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024