1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Sonarpur Dakshin Election Result: सोनारपुर दक्षिण से टीएमसी की अरुंधती मैत्रा आगे, जानें हर अपडेट

Sonarpur Dakshin Election Result: सोनारपुर दक्षिण से टीएमसी की अरुंधती मैत्रा आगे, जानें हर अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 11:30 am IST,  Updated : May 02, 2021 03:47 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। सोनारपुर दक्षिण सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है।

West Bengal Election Result: सोनारपुर...- India TV Hindi
West Bengal Election Result: सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी जीतेगी या खिलेगा कमल? जानिए हर अपडेट Image Source : INDIA TV

Sonarpur Dakshin Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के परिणामों के लिए पश्चिम बंगाल पर देशभर की सबसे ज्यादा नजर टिकी हुई है। सोनारपुर दक्षिण सीट के ताजा रुझान सामने आ रहे हैं। इस सीट पर टीएमसी ने अरुंधती मैत्रा को चुनाव मैदान में उतारा हैं और उन्हें टक्कर दे रही हैं भारतीय जनता पार्टी की अंजना बसु। 

आइए नजर डालते हैं सोनारपुर दक्षिण सीट के ताजा रुझानों पर-

शुरुआती रुझान में टीएमसी की अरुंधती मैत्रा ने बढ़त बना ली है। TMC की अरुंधती मैत्रा को 29358 वोट मिले जबकि भाजपा की अंजना बसु को 23519 वोट मिले।

बात अगर पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो साल 2016 में टीएमसी के जीवन मुखोपाध्याय यहां से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के तारित चक्रवर्ती को 15029 वोटों के मार्जिन से हराया था। जीवन मुखोपाध्याय को यहां 97455 वोट मिले थे और तारित चक्रवर्ती के खाते में 82426 वोट गए थे। बीजेपी यहां तीसरे नंबर पर रही थी, जिसके प्रत्याशी को 16 हजार के करीब वोट मिले थे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024