1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2021 12:39 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 02:31 pm IST

शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर कांथी में हमला हुआ है। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। बीजेपी ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है।

शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले दौर की वोटिंग जारी है। इस बीच तृणमूल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी पर कांथी में हमला हुआ है। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। बीजेपी ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। इससे पहले सौमेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर यह आरोप लगाया था कि वोटर्स को वोट देने से रोका जा रहा है। 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच 30 सीटों पर मतदान हो रहा है।  जिनमें से ज्यादातर कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहे जंगल महल में हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले  पुलिस ने बताया कि इसी जिले के सालबोनी इलाके में टीएमसी समर्थकों ने माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष से कथित तौर पर हाथापाई की और उनके वाहन पर पथराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही घोष सालबोनी बाजार पहुंचे तो कुछ टीएमसी समर्थकों ने उनका घेराव कर लिया और उनसे हाथापाई की। इसके बाद उन्होंने घोष की कार पर भी हमला किया। इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया और सुरक्षित निकाल कर ले गए। 

वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे घोष ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र पर हमला है। जंगल राज चल रहा है।’’ घटना की रिपोर्टिंग कर रहे कुछ पत्रकारों से भी हाथापाई की गई। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिला प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी गई है। टीएमसी ने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। इससे पहले घोष की इलाके में एक मतदान केंद्र पर टीएमसी नेताओं से नोंकझोंक भी हो गई थी क्योंकि वहां से माकपा के पोलिंग एजेंट को कथित तौर पर हटा दिया गया था। 

मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई। लोग गर्मी और बाद में हिंसा की किसी आशंका से बचने के लिए सुबह-सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों से मतदान के लिए बड़ी संख्या में आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

पढ़ें: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े, एक दिन में 62,258 नए मामले सामने आए

​पढ़ें: जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोदी को बाइडेन का न्यौता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024