1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. क्या सर्वानंद सोनवाल ही होंगे असम में BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए उनका जवाब

क्या सर्वानंद सोनवाल ही होंगे असम में BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए उनका जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2021 04:04 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 04:14 pm IST

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्वानंद सोनवाल ने राज्य के अलगे सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उनका काम राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है।

क्या सर्वानंद सोनवाल ही होंगे असम में BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए उनका जवाब- India TV Hindi
क्या सर्वानंद सोनवाल ही होंगे असम में BJP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए उनका जवाब Image Source : ANI

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्वानंद सोनवाल ने राज्य के अगले सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और उनका काम राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन होगा, यह सवाल उनसे नहीं बल्कि संसदीय बोर्ड से पूछिए।

सर्वानंद सोनवाल ने कहा, "आप संसदीय बोर्ड से पूछिए, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, हमारा लक्ष्य राज्य में भाजपा की सरकार बनाना है। यही हमारी संतुष्टि का उच्चतम स्तर है। सीएम कौन बनेगा, यह सवाल नहीं है।"

भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और परिसीमन अभ्यास के माध्यम से लोगों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया। 

पार्टी ने घोषणापत्र में ‘‘ 10 वादे ’’ किए हैं, जिनमें उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अनिवार्य करने के लिए पेश की प्रविष्टियों को दुरस्त करना भी शामिल है, क्योंकि यह ‘‘ वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करता है और अवैध आव्रजन का रोकता है।’’

घोषणापत्र में यह रेखांकित किया गया है कि अगर भाजपा सत्ता आई तो हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी, बाढ़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आवश्यक वस्तुओं के लिए राज्य ‘‘आत्मनिर्भर’’ बन पाए।

इसमें यह भी वादा किया गया कि ‘ओरुंडोई’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि 830 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी जाएगी और पात्र निवासियों को ‘भूमि अधिकार’ भी दिए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को असम में जारी किया जाएगा। 

कांग्रेस पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ पार्टी दावा कर रही है कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होने देगी, जो असल में केन्द्र का कानून है। या तो उन्हें पता नहीं है या वे लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024